जालंधर,देहात पुलिस के नकोदर थानां में तैनात पुलिस के एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक नकोदर के देहात थाने में तैनात एएसआई को 5 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने काबू किया है। पकड़े गए एएसआई ने लड़ाई झगड़े के केस को कमजोर करने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की थी। मामले की जानकारी मिलने पर विजिलेंस टीम ट्रैप लगा एएसआई को रंगे हाथों पकड़ लिया।थानां नकोदर पुलिस का यह एएसआई एक झगड़े को लेकर 20 हजार रुपए की मांग की थी, जिसे मौके पर 5,000 रुपए रिश्वत के साथ विजीलैंस ने दबोच लिया है।