किसानों का वीरवार को दोपहर 12 से चार बजे तक रेल रोको आंदोलन, स्थिति को देखकर ट्रेनों का संचालन रोका जाएगा

जालंधर,(विशाल) किसानों का वीरवार को दोपहर 12 से चार बजे तक रेल रोको आंदोलन है। चार घंटे के आंदोलन के चलते फिलहाल अभी तक रेलवे ने न तो ट्रेनों को डायवर्ट किया है और न ही किसी ट्रेन को रद। आंदोलनकारियों की स्थिति को देखकर ही ट्रेनों का संचालन रोका जाएगा। ऐसे में रेलवे की ओर से कोशिश की जाएगी कि लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को बड़े स्टेशनों पर ही रोका जाए, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो। ऐसे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सारी व्यवस्था की जाएगी। शाम चार बजे आंदोलनकारियों के ट्रैक से हटेंगे के बाद प्रोटोकाल के तहत ट्रैक इंस्पेक्शन करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। डीआरएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि किसानों की तरफ से अभी तक शांतमयी ढंग से आंदोलन किया जा रहा है। वीरवार के आंदोलन से भी यही उम्मीद है। अभी तक अनारक्षित ट्रेनें नहीं चलाई गई हैं और आंदोलन का समय भी महज चार घंटे का ही है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनें तो पहले से ही चलती आ रही हैं। आंदोलन के समय में स्थिति देख कर ही ट्रेनें को महत्वपूर्ण और बड़े स्टेशनों पर ही रोका जाएगा। ऐसे में ट्रेनें के देरी से पहुंचने की संभावना तो है बाकी स्थिति कहीं बिगड़ती है, तो उसके बाद बाकी का फैसला लिया जाएगा। किसानों के आंदोलन की स्थिति पर भी सभी नजर रखेंगे और जीआरपी, आरपीएफ सहित स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *