जालंधर के इन इलाकों में रविवार को बिजली की सप्लाई रहेगी बाधित

जालंधर,(विशाल)- 11 केवी फीडर की मरम्मत को लेकर 14 फरवरी रविवार को शहर के 20 इलाकों में बिजली 6 घंटे बंद रहेगी। बिजली सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक बंद रहेगी।शहर के जिन इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी उनमें काली माता मंदिर रोड, सोडल रोड, इंडस्ट्री एरिया, खालसा रोड, अमन नगर, दोआबा चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, परशुराम नगर, पंजाबी बाग, जेजे कालोनी, भीमनगर, हरगोबिंद नगर, बुलंदपुर, कालिया कालोनी, अमन नगर, गुरु अमरदास नगर, दादा कालोनी और सैनी कालोनी में बिजली बंद रहेगी नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंदर दानिया ने कहा है कि शहर के फीडर की मरम्मत को लेकर विभिन्न इलाकों में 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। पेडी सीजन को लेकर फीडर ट्रांसफार्मर तारों को बदलने का काम जारी है ताकि गर्मियों में लोगों को बिजली कट से न जूझना पड़े उन्होंने कहा है कि पैडी सीजन मैं बिजली की खपत बढ़ जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *