वेस्ट हल्के के विधायक सुशील रिंकू ने दुकानदारों से चाईना डोर का बहिष्कार करने की अपील की

जालंधर, (विशाल)-वेस्ट हल्के के विधायक सुशील रिंकू ने एक कार्यक्रम में लौटते समय रास्ते में गाड़ी रोककर डोर बनाने वाले दुकानदार के पास पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बसंत ऋतु दौरान लोग इस बात का खास ध्यान रखें कि चाईना डोर का इस्तेमाल ना किया जाए। उन्होने कहा कि आजकल बाजार में चाईना पंतग और चाईना डोर का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन ये आकर्षक दिखने वाला चाईनीज मांझा लोगों को बुरी तरह से घायल कर रहा है। जालंधर कमीशन ने भी चाईना डोर के खिलाफ ड्रोन कैमरे ने पैनी नजर रखने की मुहिम जारी कर दी है। इसी के साथ रिंकू ने दुकानदारों से चाईना डोर का बहिष्कार करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *