आज रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन हो गया. उनकी उम्र महज 58 साल थी. हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ. चाचा के निधन की खबर सुनते ही करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपनी मां बबिता के साथ उनके घर पहुंचीं. करीना कपूर को देखकर ये कह सकते हैं कि जैसे ही उन्हें निधन की खबर मिलीं वो जैसे थीं वैसे ही निकल पड़ीं. करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर और मां बबिता भी नज़र आईं. तीनों एक ही गाड़ी से राजीव कपूर के घर पहुंचीं. बता दें कि करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और कभी भी उनकी डिलीवरी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके डिलीवरी की डेट फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही है.