वेलेंटाइन वीक के तीसरा दिन, चाकलेट-डे से रिश्तों में भरें मिठास

जालंधर,(विशाल) प्रपोज-डे पर बाजारों में खूब रौनक रही। गिफ्ट शाप पर कपल्स की भीड़ लगी रही। इसके अलावा कैंपस में भी युवा वर्ग ने अपने खास से प्यार का इजहार किया। किसी ने अपने प्यार का इजहार घुटने पर बैठकर किया तो किसी ने वेलेंटाइन पर खास गिफ्ट दिया। प्रपोज-डे के दिन बुके काफी मात्रा में बिके। रेस्टोरेंट व होटलों में लव ब‌र्ड्स मैचिंग कपड़ों में प्यार का इजहार करते हुए बुके और फूल देकर अपने प्यार का इजहार करने का ट्रेंड थोड़ा कम दिख। इसकी जगह लोगों ने अपने चाहने वालों को सोने की रिंग, चैन, ब्रेसलेट या पायल उपहार के तौर पर दी।वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चाकलेट-डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को चाकलेट गिफ्ट में देते हैं। इस कारण विभिन्न प्रकार की चाकलेट्स से बाजार भरा दिखाई दिया। बाजार में रोज, हार्ट एवं कपल्स शेप में डिजाइन की चाकलेट भी काफी ट्रेंड में है। वैक्यूल्स बेकरी की आनर दवलिन ने बताया कि उन्होंने विभिन्न प्रकार की शेप में हजारों की संख्या में चाकलेट्स बनाई है। उनका कहना है कि एक हफ्ते पहले से ही उनके पास चाकलेट-डे के लिए चाकलेट बनाने की डिमांड आने लगी थी, जिसे देखते हुए विभिन्न तरह की आकृतियों में चाकलेट्स ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *