जालंधर,(विशाल) – कृषि कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों के देशव्यापी चक्का जाम के समर्थन में वेस्ट हलके के कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू ने भी कपूरथला रोड पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया था।जालंधर वेस्ट में विधायक सुशील रिंकू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 703-ए कपूरथला रोड बस्ती बावा खेल नहर के पुल पर चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस, दूध, सब्जी जैसी जरुरी वस्तुओं की गाड़ियों को आने-जाने में किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया गया। चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ, सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे किसानों के प्रदर्शन को नाकाम करने के नए तरीके ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में उनका साथ देने के लिए हर समय तैयार है।इस अवसर पर विधायक सुशील रिंकू के साथ पार्षद लखबीर सिंह बाजवा, पार्षद जगदीश समराय, पार्षद मिंटू गुर्जर, पार्षद सुच्चा सिंह, अमृत खोसला, हरजिंदर लाडा, गुरक्रयार सिंह, इंदरजीत सिंह, लवली थापर, हरभजन सिंह, नासिर सलमानी, रविशंकर गुक्रता, दविंदर बाबी, अशोक लोच, हैदर अली, लुभाया राम थापा, अतुल चड्डा, सतविंदर सिंह शैंटी आदि मौजूद थे