जालंधर,(विशाल)- केंद्र सरकार की ओर से पारित किए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसील कांप्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। । इस मौके पर विधायक राजेंद्र बेरी और मेयर जगदीश राज राजा प्रदर्शन करने के लिए मौजूद थे लेकिन कांग्रेस वर्करों ने अनुशासन तोड़ते हुए फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़ बढ़ कर धक्का-मुक्की की। जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव धरने की अगुआई कर रहे थे, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मांग की कि तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान इन कानूनों को अपने हक में नहीं मानते हैं। विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि जिन किसानों के लिए तीनों कानूनों को पारित किया गया, अगर वहीं किसान ही कानून को नहीं चाहते, तो केंद्र सरकार को इसे वापस लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखानी चाहिए।विधायक बेरी ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान लगातार संघर्ष पर हैं लेकिन केंद्र सरकार पर इसका असर तक नहीं हो रहा। सरकार जब तानाशाही पर उतर आती है तो जनता उसे पलट देती है