जालंधर,(विशाल) रविवार शाम जालंधर के रैनक बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैदी पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश में रैनक बाजार में सघन तलाशी शुरू कर दी है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।