जालंधर, (बयूरो )-देहाती इलाके अधीन आते फिल्लौर के गांव भार सिंह पुरा में दिन चढ़ते ही मंदिर के अंदर घुस कर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुजारी और एक युवती पर फायरिंग की गई। इस दौरान पुजारी के 3 और युवती के 2 गोलियाँ लगी हैं। घायल हालत में पुजारी संत ज्ञान मुनि और युवती सिमरन को लुधियाना स्तिथ अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही जालंधर देहात पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले ही पुजारी ने यहां पर मंदिर की स्थापना की थी। आज सुबह कुछ लोग मंदिर के अंदर घुसे और फायरिंग कर दी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इसके पीछे क्या कारण है।