सैफ अली खान के इस पैतृक घर में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ के कुछ सीन भी इसमें शूट हुए हैं. इसके अलावा पटौदी हाउस में वीर जारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और मंगल पांडेय जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है. सैफ का कहना है कि ये पैलेस उन्हें एक रॉयल लुक देता है. कोई भी यहां खड़ा हो जाए वह रॉयल दिखने लगता है. सैफ अली खान का पैतृक गांव हरियाणा में गुरुग्राम के पटौदी में है. इसे पटौदी हाउस या इब्राहिम कोठी भी कहा जाता है. सैफ ने खुलासा किया की उन्होंने इस होटल को अपनी जिंदगीभर की कमाई लगाकर दोबारा खरीदा. 1990 के दशक में पटौदी पैलेस को इम्पिरियल दिल्ली का स्टाइलिश कॉलोनियल मैनशन लुक रॉबर्ट टू रसेल ने दिया