हम सभी जानते हैं कि फिल्म फेस्टिवल और अवार्ड शो सिर्फ मूवी लवर्स के लिए नहीं होता है, बल्कि इस पर स्टाइलिस्ट और फैशन डिजाइनर की नजरें भी होती हैं. यहां सेलेब्स अलग-अलग आउटफिट में रेड कार्पेट पर चलते हुए नजर आते हैं. हमारे बॉलीवुड सेलेब्स पब्लिक अपीयरएंस के मामले में रडार पर रहते हैं, जब विदेशी जमीन पर ऐसा कोई फेस्टिवल होता है, तो वह सबको हैरान कर देते हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का आता है. साल 2009 में प्रियंका चोपड़ा ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी. जिस पर सवाल उठे साल 2011 के कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हटके लुक दिखाने के चक्कर में सब चौपट कर दिया. उनके बेकार मेकअप और हेयरस्टाइल ने उनके फैशन निस्टा होने वाली इमेज को भी खराब किया.