भार्गव कैंप में एक युवक ने खुद को लगा ली आग

जालंधर, भार्गव कैंप की एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें शनिवार की सुबह को एक युवक ने खुद को आग लगा ली जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान राजेश कुमार उर्फ बल्ली पुत्र बंताराम के तौर पर बताई गई है। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस इस घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार जो कि नशा करता था और इसी नशे की तोड़ ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसे खुद को आग लगानी पड़ी। इस बड़ी घटना से सुबह-सुबह भार्गव कैंप में रोष प्रकट किया जा रहा है कि बुड्ढा मल ग्राउंड में खुलेआम नशीले पदार्थों का धंधा हो रहा है, नौजवान नशीले टीके पार्क में ही लगाते हुए नजर आ रहे है। लेकिन पुलिस सख्ती से एक्शन नहीं ले रही है। डाक्टरों के अनुसार राजेश 85 प्रतिशत जल गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *