जालंधर (संजय शर्मा)-: जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर शुक्रवार दोपहर कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल ने साथियों सहित मिलकर पत्रकारों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पत्रकार के सिर पर गंभीर चोंटे लगी है। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें छुड़वाया, हमले दौरान पार्षद मनदीप जस्सल भी घायल हुआ हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जस्सल का डीसी दफ्तर की पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान जस्सल ने मीडिया से बदतमीजी की थी। उस मामले में आज डीसी दफ्तर मीटिंग बुलाई गई थी। जस्सल व उसके युवक दफ्तर के बाहर खड़े थे, जिन्होंने पत्रकार रवि गिल पर हमला कर दिया। इस दौरान जस्सल खुद भी जख्मी हो गए। पेमा प्रधान सुरिंदर पाल और ऐमा प्रधान नरिंदर नंदन ने पत्रकारों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। सुरिंदर पाल ने मांग की है कि ऐसे गुंडे पार्षदों को तत्काल कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड किया जाए।