मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में करवाया श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ

जालंधर, मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले पं. पिंटू शर्मा,पं अविनाश गौतम ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित माला जाप कर आज के मुख्य यजमान विक्रम से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग भौतिक युग में नैतिक दायित्वों को छोड़ कर गलत कार्यों में व्यस्त हो गए हैं। हर किसी को चाहिए कि जीवों पर दया करे और सदकर्म करे। अगर जीवों पर दया नहीं करेंगे और गलत कार्यों में लिप्त रहेंगे तो इसका परिणाम हमें इसी धरती पर और यहीं मिलना है उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का संदेश जियो और जीने दो का ही रहा है। जीवों की रक्षा करना, उन पर दया करना ही परम धर्म है। हमें अपने मानव जीवन में अहिंसा को अपनाना ही होगा तभी धर्म ,समाज, जीवों की रक्षा हो सकती है। शाकाहारी भोजन को अपनाना है। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य का मन सदा माया के पीछे भागता है, यदि हमने उस मन को माया से मोड़कर सदमार्ग की ओर लगा दिया तो हमारा मन निर्मल हो जाएगा, जिससे हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा। हमें चौरासी लाख योनियों से छुटकारा पाने के बाद भगवान की असीम कृपा से यह मनुष्य तन मिला है। हमें भोग-विलास में इस तन को नष्ट न करके इसे सार्थक करना है। हवन यज्ञ के दौरान सोशल डिस्टेंस एवं सैनेटाइज़ेशन का खा़स ध्यान रखा गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, गुरविंदर,अश्विनी शर्मा धूप वाले,स्वर्ण सिंह, विनोद लूथरा, गुरबाज सिंह,बलजिंदर सिंह,रोहित बहल ,यज्ञदत्त, एडवोकेट राज कुमार,अवतार सिंह,पंकज,राजेश महाजन,बावा खन्ना, मोहित बहल,पुनीत डोगरा,संजय, बलदेव राज,जैसिका, मोनिका बहल, सोनू छाबड़ा, अशोक शर्मा, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह,प्रवीण, जसविंदर सिंह,दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *