प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगाने का काम किया गया शुरू

जालंधर,(विशाल) आज प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया। सबसे पहले टैगोर अस्पताल में टीकाकरण शुरू किया गया। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. विजय महाजन ने पहला टीका लगवाया। इस अवसर पर अस्पताल के सारे स्टाफ का टीकाकरण किया गया। सिविल अस्पताल से मेडिकल अफसर डा. एकता ने अस्पताल का दौरा किया और प्रबंधों पर संतुष्टि जताई। बुधवार को टैगोर अस्पताल में दोपहर 3 बजे तक 115 स्टाफ के सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लिया है।डा. विजय महाजन ने कहा कि सभी को कोरोना के विरुद्ध शरू किए गए इस अभियान में शामिल होकर टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और आगे बढ़कर टीका लगवाएं। वैक्सीन का टीका लगवाने से हम खुद के साथ-साथ प्रियजनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *