वाराणसी. राम मंदिर को लेकर देश में कितनी उत्सुकता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काशी में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए 3 करोड़ रुपये का दान जमा हो चुका है. इस अभियान में अयोध्या के मुस्लिम भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस पवित्र नगरी की धर्मनिरपेक्षता और समन्वयता को बढ़ावा देने वाले कदम के तहत इकरा अनवर खान ने राम मंदिर निर्माण के तहत 11 हजार रुपये का दान दिया है. सबसे खास बात यह है कि मुस्लिम युवती ने हाथ में बाकायदा ‘श्रीराम’ के नाम का स्थायी टैटू बनवा लिया है.