कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे हेल्थ वर्कर्स

जालंधर,(विशाल) सोमवार को सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह दिख रहा था सुबह से ही सिविल अस्पताल के स्टाफ ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाना शुरू कर दिया सबसे पहले महिलाओं ने शुरूआत की। दोपहर एक बजे तक 110 हेल्थ वर्कर्स वैक्सीन लगवा चुके थे । बता दें कि टीकाकरण शुरू होने के पहले दिन शनिवार को तीन सौ डाक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन केवल 113 लोगों ने ही टीका लगवाया था।सबसे पहले फार्मेसी अफिसर्स एसोसिएशन की प्रधान मीनाक्षी धीर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने आधा घंटा इंतजार किया और उसके बाद अपनी ड्यूटी करने में जुट गईं। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले सुबह ही सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. परमिंदर कौर ने सिविल अस्पताल में बने सेंटर का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *