विधायक राजेंद्र बेरी ने सेंट्रल हलके में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करवाया

जालंधर,(विशाल)- विधायक राजेंद्र बेरी ने सेंट्रल हलके में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करवा दिया है। सेंट्रल हलके में वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 के लिए एलइडी स्ट्रीट लाइट्स उपलब्ध करवाई गई हैं। पार्षद मनदीप जस्सल और सीनियर कांग्रेसी नेता गुरनाम सिंह मुल्तानी की मौजूदगी में वार्ड नंबर 9 के मोहन नगर और वार्ड नंबर 10 के अजीत नगर से एलईडी लाइट्स लगाने का काम शुरू करवाया जा रहा है।विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरे शहर में 4 से 6 महीने में खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पर इस समय लाइट नहीं है वहां पर भी नहीं लाइट लगाई जाएंगी। और कहा कि स्मार्ट सिटी कंपनी के तहत यह प्रोजेक्ट तकनीकी रूप से काफी मजबूत है और लाइट्स बंद रहने की शिकायतें भी इससे खत्म हो जाएंगी। स्ट्रीट लाइट की मॉनिटरिंग ऑनलाइन होती रहेगी। करीब 44 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से शहर में 70000 लाइट्स लगाई जानी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *