पुरानी रंजिश के चलते खड़ी कार को किया आग के हवाले, जलकर हुई राख,

जालंधर, (विशाल)-पुरानी रंजिश के चलते कल देर रात जालंधर के कोट सदीक इलाके में हथियारों से लैस आये पांच युवकों ने प्लाट में खड़ी कार को आग लगा दी। कार जलकर पूरी तरह राख हो गई है। कार मालिक जागीरी लाल ने बताया उनके लड़के का गुरु नानक पुरा में रहते युवक के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद के चलते युवक अपने चार पांच साथियों सहित आया और प्लाट में रखवाली कर रहे व्यक्ति की गर्दन पर दातर लगाकर उनकी कार को आग लगा दी।आग लगाने के बाद उक्त युवक वहां से फरार हो गए। यूको नहीं पहले पानी की पाइप को तोड़ा बाद में कार का शीशा तोड़कर कार को आग लगा दी। एक युवक की पहचान कर उसे पुलिस के हवाले करवा दिया गया है और अपने बयान भी पुलिस को दर्ज करवा दिए गए हैं।कार को आग लगाने की घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया जागीरी लाल के बयानों के आधार पर दो युवको अंकुश और लवप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने बताया प्लॉट में खड़ी स्कॉर्पियो कार को युवकों ने आग लगा दी थी और साथ ही खड़ी एक और कार का भी नुकसान हुआ है। सीसीटीवी तस्वीरें साफ ना होने के कारण बाकी युवकों की पहचान नहीं हो पा रही और तफ्तीश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *