जालंधर में सांभर ने मचाई अफरातफरी

जालंधर,(विशाल)-सोमवार को दोमोरिया पुल इलाके में सांभर आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।एरिया निवासियों ने सांभर आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को देखने के बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग कर्मी प्रदीप शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगों ने बताया कि सांभर पठानकोट रोड से होते हुए श्री देवी तालाब मंदिर के पास गया है। सांभर को अपने बीच पाकर लोग काफी घबराए हुए थे। हालांकि सांभर वहां से निकलकर सड़क पर भागने लगा और बाद में दोमोरिया पुल के पास एक दुकान में घुस गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *