डीसी घनश्याम थोरी ने पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम के तहत स्मार्टफोन बांटे।

जालंधर,(विशाल) डीसी घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को जिले में पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए 12वीं क्लास के 11 स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन बांटे। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जिले में 6,310 स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह उनके साथ थे।
​इस मौके पर डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार के इस कदम से कोविड के दौरान आनलाइन पढ़ाई कर रहे जरूरतमंद छात्रों को विशेष मदद मिलेगी। स्मार्टफोन की मदद से स्टूडेंट न केवल अपनी स्टडी जारी रख सकेंगे बल्कि वे डिजिटली सशक्त भी होंगे। डीसी ने बताया कि पंजाब कनेक्ट स्कीम के दूसरे चरण में सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के 6310 स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस योजना के पहले चरण में 2116 स्मार्टफोन बांटे गए थे।शुक्रवार को जिले के विभिन्न हिस्सो के 73 स्कूलों में हुए कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे गए हैं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरिंदर पाल सिंह, कांग्रेस नेता अंगद दत्ता, हनी जोशी व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *