रियलिटी शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने सीजन के ग्यारह कंटेस्टेंटस को जनता के सामने पेश किया है. जी हां, उन कंटेस्टेंटस के नाम हैं एजाज खान, निक्की तम्बोली, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन, निशांत मलकानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य. पहले हफ्ते में सभी ग्यारह कंटेस्टेंटस को बिग बॉस द्वारा नॉमिनेट के लिए नामांकित किया गया था. हालांकि, निक्की और पवित्रा ने इम्यूनिटी टास्क जीतकर नॉमिनेशन से अपने आप को सेफ कर लिया था.