जालंधर को मिली चार एबुलेंस, सांसद संतोख सिंह चौधरी ने दी हरी झंडी

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-कोविड-19 वायरस को देखते हुए व मरीजों की सुविधा के लिए एक पंजाबी चैनल ने चार एबुलेंस प्रशासन को दी। एबुलेंस को हरी झंडी सांसद संतोख सिंह चौधरी, डीसी घनश्याम थोरी, एडीसी जसबीर सिंह ने दी। राज्य के जालंधर, लुधियाना व पटियाला प्रत्येक को चार-चार एबुलेंस मरीजों की सेवाओं के लिए वितरित की जाएगी।सांसद संतोख सिंह चौधरी ने कहा कि कोविड-19 वायरस की गंभीरता को देखते हुए हर सामाजिक संस्था, संगठन या फिर हर व्यक्ति को सामाजिक कार्य करने चाहिए। चार एबुलेंस मरीजों के लिए सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी। सिविल अस्पताल को एबुलेंस सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *