ठाकुर रसोई जरूरतमंदों को खिला रही 10 रुपये में खाना

करतारपुर, (रोजाना आजतक)-श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा विश्वकर्मा भवन में ठाकुर रसोई का निर्माण कर जरूरतमंदों के लिए 10 रुपये थाली आरंभ किया था, जो निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। हर रोज रात्रि डेढ़ सौ के करीब जरूरतमंदों को भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। इस कार्य करने वाले सेवादार तन, मन, धन से नि:स्वार्थ सेवाभाव से कार्यों में जुड़े हुए हैं।ठाकुर रसोई के मास्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज से 14 माह पहले 35 जरूरतमंद लोगों के साथ ठाकुर रसोई शुरू की थी और प्रत्येक व्यक्ति से 10 रुपये लेकर उसको भोजन मुहैया करवाया जाता है। इसके अलावा जो जरूरतमंद 10 रुपये भी नहीं दे सकता, उसे नि:शुल्क भोजन भी दिया जा रहा है। आजकल हर रोज 150 के करीब जरूरतमंद रात्रि भोजन का आनंद उठा रहे हैं।इस ठाकुर रसोई की सफलता का श्रेय हमारे सेवादार जो निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं। इनमें नीरज सूरी, मनोहर लाल, रेशम सिंह, राकेश कुमार (केशा), उमेश फुल (बॉबी), दीपक, पवन ठाकुर, मन्नू भनोट, योगेश शर्मा, अनिल भारद्वाज शामिल हैं। कोई भी जरूरतमंदों को मुहैया करवा सकता है खाना श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल के प्रधान नीरज सूरी ने बताया कि ठाकुर रसोई सहयोगियों के सहयोग से सफलतापूर्वक चल रही है। यहां कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन एवं अपने बुजुर्गों की याद में जरूरतमंदों को भोजन करवा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना लॉकडाउन में भी ठाकुर रसोई द्वारा लगातार जरूरतमंदों को भोजन मुहैया करवाती आ रही है। मंगलवार को भी एनआरआइ अंकित के जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों की तरफ से जरूरतमंदों को भोजन मुहैया करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *