जालंधर, (विशाल)-‘घर-घर रोजगार’ को साकार करने के लिए डीसी घनश्याम थोरी ने उद्योगपतियों से मुलाकातों का दौर शुरू किया है। डीसी ने लेदर कांप्लेक्स स्थित ट्रेसर शू फैक्ट्री का दौरा किया और 24 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने फैक्ट्री के मालिक नितिन कोहली से बातचीत की। उन्होंने प्रबंधन से कौशल श्रमिकों का डाटा प्रशासन के साथ सांझा करने को कहा है। थोरी ने कहा कि इससे युवाओं और उद्योगपतियों दोनों को फायदा होगा क्योंकि युवाओं को अच्छी नौकरी मिलेगी, जबकि उद्योगपतियों को कौशल काम करने वाले मिलेगें।डीसी ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन 24 और 29 सितंबर को डीबीईई कार्यालय में होगा, इसके अलावा 25 और 28 सितंबर को जिला उद्योग केंद्र में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। डीसी ने युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाकर इसमें भाग लेने का न्यौता दिया अधिक जानकारी के लिए 0181-2225791 और 9056920100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।