जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने सभी आरोपियों की अर्जी खारिज की

मुंबई, गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की अदालत में दायर अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाया है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पूछताछ के दौरान उन्हें ‘‘दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान” देने को मजबूर किया गया. बुधवार को सेशन कोर्ट में दायर याचिका में रिया ने यह दावा भी किया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है. रिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो रही है. एनसीबी ने तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. मजिस्ट्रेट अदालत उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *