जालंधर, (विशाल /रोज़ाना आजतक)-पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में फंसने वाले कैबिनेट मंत्री साधू ¨सह धर्मसोत को बर्खास्त करने की मांग को लेकर यूथ अकाली दल ने मंत्री का पुतला फूंका। यूथ अकाली दल के दोआबा जोन के प्रधान सुखदीप ¨सह सुकार और जालंधर के नेताओं ने डीसी ऑफिस के सामने मंत्री का पुतला फूंका और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।यूथ नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की जारी की गई ग्रांट का गलत ढंग से इस्तेमाल किया गया और 64 करोड रुपये मंत्री और उनके सहयोगी हड़प गए। कैबिनेट मंत्री ने आम पब्लिक का विश्वास तोड़ा है। मंत्री को उनके पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए और केस दर्ज हो। सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि जांच में यह भी सामने आ रहा है कि ऐसे स्कूल कॉलेज को ग्रांट जारी कर दी गई, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है।यूथ अकाली दल का यह भी आरोप है कि साधु सिंह धर्मसोत के पास वन विभाग भी है और शिवालिक क्षेत्र में बड़े स्तर पर पेड़ काट कर बेचे गए हैं