बारिश होने से लोगो को मिली राहत

जालंधर ,(विशाल /रोज़ाना आजतक)-शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में गरज के साथ बादल छा गए। इसके साथ ही पहले हल्की बूंदाबांदी व फिर मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। जिससे पिछले कई दिनों से तेज धूप व उमस से दो चार हो रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने कल ही आने वाले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई थी। कल वीकेंड कर्फ्यू होने के चलते शुक्रवार को खरीदारी करने निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं शाम के समय मार्केट जल्दी बंद हो जाने के चलते दोपहर के समय घर से निकले लोग लोगों को बारिश के कारण भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। देखते ही देखते कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। शुक्रवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग क%E