Unlock 4 के तहत Indian Railway स्पेशल ट्रेनें चलाएगी

नई दिल्ली, (R.aatak.com)-भारतीय रेलवे (Indian Railway) अनलॉक 4 (Unlock 4) के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. कोरोना संकट (Coronavirus Crisis) के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे 100 के करीब नई स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए रेलवे राज्यों के साथ विचार-विमर्श जारी है. गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद चलाई जाएगी नई स्पेशल ट्रेनें. बता दें कि देश में आज से अनलॉक 4 शुरू हो गया है. अभी रेलवे स्पेशल ट्रेन के नाम पर 230 एक्‍सप्रेस ट्रेन चला रही है जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं.  जिन 100 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है, उन्‍हें भी ‘स्‍पेशल’ नाम ही रखा जाएगा. यह ट्रेनें इंटरस्‍टेट और इंट्रास्‍टेट चलेंगी. रेल मंत्रालय पहले से ही चरणबद्ध ढंग से रेल सेवा शुरू करने की बात कर चुका है. त्योहारों का मौसम शुरू चुका है. दशहरा और दिवाली को देखते हुए रेलवे नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. जिससे यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल किया जा सके और कोरोना काल में यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *