800 साल पुरानी ममी मिली पेरू में , लिंग की पहचान बाकी

PERU : दुनिया में कहीं न कहीं पर कुछ न कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं जो हमें अजीब सी महसूस होती हैं लेकिन इस तरह की घटनाएँ लोगों में चर्चा का विषय बन जाती हैं। इन दिनों पेरू में भूवैज्ञानिकों की टीम को एक ऐसी ममी मिली है जिसके बारे में उनका कहना है कि यह लगभग 800 साल पुरानी है। भूवैज्ञानिकों की एक टीम को पेरू के केंद्रीय तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली है। इस ममी के बारे में पुरातत्वविदों ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है।
पुरातत्वविदों के मुताबिक ये ममी सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे एक मकबरे में दबी थी। इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए थे। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या था जिसकी वजह से ये ममी चर्चा में आ गई। विशेषज्ञों के अनुसार करीब 800 साल पहले पेरू के मध्य तट पर एक मरे हुए व्यक्ति को ममी बना कर दफन कर दिया गया था। साथ ही उसके शव को खास तरह के कपड़ों से लपेटकर बांध दिया गया था। उसके हाथों को उसके मुंह के ऊपर रखकर रस्सी से बांध दिया गया था। यही नहीं उसके पैर भी बांध दिए गए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैठी हुई अवस्था में बांध दिया गया हो। खुदाई में शामिल पुरातत्वविद् पीटर वैन डैलेन लूना ने बताया कि अब तक लिंग की पहचान नहीं हुई है कि यह ममी किसी पुरुष की है या स्त्री की, लेकिन इसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को इस ममी के साथ कई तरह के सामान मिले हैं। इसमें बर्तन से लेकर सड़ी सब्जियाँ तक शामिल हैं। इसके अलावा ममी के साथ पत्थर के औजार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस ममी को गड्ढे से निकाला गया है वो हाई इंडियन रीजन का रहने वाला रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *