70 साल कांग्रेस के सांसद को दिए 7 महीने भाजपा का सांसद बनाकर फर्क देखिए : अश्विनी शर्मा

जालंधर, (संजय शर्मा )-आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा घोषित किए गए जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल का लोकसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए दफ्तर स्थानीय लाजपत नगर में पहुंचने पर सभी वर्करों ने गर्मजोशी और उत्साह पूर्वक स्वागत किया उनके स्वागत पर वर्करों ने ढोल नगाड़े की थाप पर फूल मालाओं के साथ मुंह मीठा करवा इंदर इकबाल सिंह अटवाल का स्वागत किया इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र रैना,उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू, लोकसभा उपचुनाव के सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, महामंत्री जीवन गुप्ता, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,सरभजीत सिंह मक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष ,सुभाष शर्मा, राकेश राठौर ,फतेह जंग सिंह बाजवा,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, जिला अध्यक्ष (देहाती साउथ) पंकज ढींगरा जिलाध्यक्ष (देहाती नॉर्थ) रणजीत सिंह पवार ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद,अमरजीत सिंह अमरी ,रमन पब्बी, रवि मोहिन्दरू, अशोक चड्डा, शिव दयाल माली मनोज अग्रवाल,अनिल मिनिया, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी ,एस आर, लद्दड़,मुख्य रूप से उपस्थित थे इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी ने कहा कि यह चुनाव अटवाल नहीं भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकसभा उपचुनाव अटवाल बनकर लड़ेगा यह चुनाव पंजाब भाजपा को नई बुलंदियों पर लेकर जाएगा और सभी पंजाब वासियों को नई दिशा देगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इंदरइक़बाल अटवाल का मुंह मीठा करवा कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी अश्विनी शर्मा ने कहा कि यह चुनाव अटवाल नहीं लड़ रहा यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी का हर वह कार्यकर्ता हर वह पदाधिकारी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ा है वे चुनाव लड़ रहा है अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब को स्मार्ट सिटी के लिए 800 करोड रुपए का फंड केंद्र सरकार द्वारा आया पर यह काम पंजाब के सांसदों ने देखना था यह सारा पैसा राजनीति संरक्षण के चलते पहली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिया अश्विनी शर्मा ने कहा कि पिछले 70 साल की सरकारों ने जो नहीं किया आप सभी अटवाल जी को जिता कर 10 महीने का ट्रेलर देखिए आप सभी इस उम्मीदवार को बार-बार चुनने के लिए मजबूर हो जाओगे हो सकता है कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार चुनावो में सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल भी करें पर मैं अटवाल को भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है और इस लड़ाई के लिए बूथ स्तर तक तैयार है।

इस मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि आज भाजपा ने पंजाब में बैसाखी और भारतीय संविधान के रचयिता भारत रतन बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार की घोषणा की रुपानी जी ने कहा कि आज पंजाब की जनता पंजाब के हालातों से बुरी तरह हताश और परेशान हो चुकी है आज पंजाब की जनता यह जान चुकी है कि मोदी जी पंजाब को सही दिशा में आगे लेकर चल सकते हैं आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से अटवाल को विजय बनाएगी विजय रुपाणी ने कहा कि अटवाल ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की जन हितैषी और जन कल्याणकारी नीतियां जो देश के हर आखरी व्यक्ति के लिए चलाई जा रही हैं उस से प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन की है
इस मौके पर इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कहां की भाजपा ने पंजाब में बदलाव और नए दौर की शुरुआत के लिए उन्हें चुना है यह चुनाव जालंधर दोआबा का चुनाव नहीं यह चुनाव पंजाब के सुनहरे भविष्य का चुनाव है अटवाल ने लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद किया अटवाल ने कहा मैं यहां चुनाव नेता की हैसियत से चुनाव लड़ने नहीं आया हूं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में चुनाव लड़ने आया हूं आज भाजपा ने मुझे उस रेजिमेंट का सिपाही बनाया है जो आज पूरे देश को चहुंमुखी विकास की और तेज रफ्तार से लेकर चल रही है अटवाल ने कहा कि मैं भाजपा के लिए नया नहीं है भाजपा का हर कार्यकर्ता मुझे व्यक्तिगत रूप से अच्छी तरह जानता है और मैंने भाजपा के हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है
इस मौके पर उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ,सन्नी शर्मा,राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर दविंदर कालिया, मनीष विज,दविंदर भारद्वाज,अश्विनी भंडारी , गुरविंदर सिंह लांबा, सतनाम बिट्टा,कुलवंत शर्मा,सतीश कपूर,योगेश मल्होत्रा, अमित भाटिया,डॉक्टर वनीत शर्मा, विपिन शर्मा गोल्डी, राजीव पांजा, बृजेश शर्मा,नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, अजमेर बादल, दिनेश खन्ना, निधि तिवारी, पंकज जुल्का, दिनेश मल्होत्रा, कुणाल शर्मा मनीष बल गौरव जोशी सुदेश भगत संदीप शर्मा बलजीत प्रिंस, सोनू सहोता, सोनू हंस,दीपाली बागड़िया, प्रवीण भारती, अजय जगोता,रवि महाजन कुणाल गोस्वामी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *