प्रधानमंत्री मोदी गुजरात दौरे पर राज्य को 52 हजार करोड़ रुपये की सौगात

द्वारका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के द्वारका में समुद्र में गहरे पानी के अंदर गए और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। मोदी ने बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की पूजा भी की। इसके बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पीएम ने द्वारका की जनता को 52 करोड़ की सौगात दी। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मुझे देवकाज का सौभाग्य मिला है। मैंने समंदर में जाकर द्वारका जी के दर्शन किए। द्वारकाधीश की दिव्यता को महसूस किया। सुदर्शन सेतु का लोकार्पण करना मेरा सौभाग्य है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा किआज मुझे सुदर्शन सेतु के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला है
पीएम ने कहा कि 6 साल पहले मुझे इस सेतु के शिलान्यास का अवसर मिला था। ये सेतु ओखा को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ेगा। ये सेतु द्वारकाधीश के दर्शन भी आसान बनाएगा और यहां की दिव्यता को भी बढ़ाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय जो घोटाले होते थे उन्हें हमने बंद कर दिया है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं अहीर माता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 37,000 अहीर महिलाओं ने एक साथ गरबा किया था। लोगों ने मुझसे पूछा कि ये एक साथ कैसे हो रहा था। मैंने उनसे कहा कि 37,000 महिलाओं का गरबा करना कुछ भी नहीं है, इससे भी बड़ा फैक्ट है कि उन सभी के पास कुल मिलाकर कम से कम 25,000 किलोग्राम सोना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *