360 ग्राम अफीम सहित कार सवार व्यक्ति काबू

सिरसा, 23 अगस्त, (पवन शर्मा )-पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुऐ जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान राजस्थान बॉर्डर गांव जमाल क्षेत्र से कार सवार एक व्यक्ति को 360 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार पुत्र भूप राम निवासी बिडविराना राजस्थान के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लयार की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम के उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान जमाल क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त कार सवार व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 360 ग्राम अफीम बरामद हुई । पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *