हाई कोर्ट के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जताई नाराजगी

हिजाब विवाद पर आए कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अदालतों को भाजपा चला रही है। अंसारी ने रांची में कहा कि भाजपा देश में अदालत चला रही है और वह बेवजह समाज में धार्मिक विभाजन पैदा कर रही है। कोर्ट के फैसले पर अंसारी झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि, ऐसा लगता है कि भाजपा अब अदालत भी चला रही है। यह एक बुरी मिसाल कायम कर रही है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *