देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन कीमतों में तेजी आई। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,700 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी ने 379 रुपये की गिरावट देखने को मिली। से ज्यादा की छलांग लगाई। सोना आज 90 रुपये चढ़कर 48698 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 64,562 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव 24 कैरेट सोने का भाव 48,698 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,608 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 90 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,503 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,607 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,524 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28488 रुपये रहा।