आज सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी सस्ते हो गए हैं। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 475 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49214 रुपये पर खुला, जबकि चांदी 898 रुपये नरम होकर 62494 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं 22 कैरेट सोना 435 रुपये सस्ता होकर 45080 रुपये पर आ चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,835 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का भाव 23.84 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।