सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में होगी केएल राहुल और अथिया की शादी

मुंबई, क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। अब एक और कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। किक्रेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उनके शादी के कयास लगने शुरू हुए लेकिन सुनील शेट्टी ने हर बार इससे इनकार किया। उन्होंने कहा था कि जब दोनों बच्चे फ्री होंगे तब शादी धूमधम से होगी। अब केएल राहुल और अथिया की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। उनकी शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में निभाई जाएंगी। केएल राहुल और अथिया की शादी की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा जब अप्रैल 2022 में पता चला कि वो कार्टर रोड स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी किसी महंगे रिजॉर्ट या होटल में नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी। सुनील शेट्टी के बंगले का नाम ‘जहान’ है। केएल राहुल और अथिया इस साल दिसंबर के अंत में या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में सात फेरे ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *