सीनीयर पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष उम्र में निधन, अस्पताल में थे भर्ती

NEW DELHI : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का यहां अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दुआ का अपराह्न करीब साढ़े चार बजे देहावसान हुआ।दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पूर्व परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पिछले पांच दिनों से उनका अपोलो अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में उपचार चल रहा था।
वह 67 वर्ष के थे, उनके परिवार में दो पुत्री हैं। दुआ की पत्नी का इसी वर्ष जून कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। दुआ का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जायेगा। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पिता के निधन की पुष्टि की। मल्लिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *