सीएम स्टालिन की ललकार पर गृह मंत्री अमित शाह ने खेला बड़ा दांव,

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने शनिवार (10 जून) को राज्य के लिए बीजेपी की ओर से लागू की गई विशेष योजनाओं की सूची मांगी तो रविवार (11 जून) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने बड़ा दांव खेल दिया. द फेडरल न्यूज वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भविष्य में किसी तमिल को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने रविवार को दक्षिण चेन्नई में बीजेपी के पदाधिकारियों की बंद कमरे में हुई बैठक में ये बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री शाह ने यह भी कहा, ”हमें तमिलनाडु के दो (हो सकने वाले) प्रधानमंत्रियों की कमी खली.” सूत्रों के मुताबिक, शाह ने कहा, ”हमने (हो सकने वाले) दो प्रधानमंत्रियों कामराज और मूपनार को खोया है. इनके प्रधानमंत्री न बन पाने के लिए डीएमके जिम्मेदार है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *