सिद्धू के आवास पर बुधवार को मंत्री और विधायक पहुंचे

अमृतसर में सिद्धू के आवास पर बुधवार को लगभग 60 मंत्री और विधायक पहुंचे. ऐसा माना जा रहा है कि सिद्धू ने अमरिंदर गुट में बड़ी सेंध लगा दी है. मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू के बुलावे पर स्वर्ण मंदिर जाने के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कुल 80 में से 60 विधायक पहुंचे. इसके अलावा अन्य कई जिला अध्यक्ष, निगम और बोर्डों के चेयरमैन सिद्धू के घर मौजूद रहे. उधर बुधवार को 12:30 बजे अमृतसर में श्रीहरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे. सिद्धू का श्रीहरमंदिर साहिब जाना कांग्रेस में ‘पावर शो’ सरीखा बन गया बताया गया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने काफी दबाव बनाया था उसके बावजूद विधायक और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर पहुंचे. इसके साथ ही अमरिंदर सरकार में तीन कैबिनेट मंत्री भी पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष के घर पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक अन्य कैबिनेट मंत्री सिद्धू के बुलावे के बावजूद कैप्टन का दबाव होने की वजह से स्वर्ण मंदिर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे. दूसरी ओर संख्या बल के शक्ति प्रदर्शन के लिए सिद्धू ने अपने घर दो वॉल्वो बस मंगाई हैं. सूत्रों के अनुसार वॉल्वो बसों में विधायकों को बिठाकर सिद्धू संख्या बल का शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *