साईं दास स्कूल ग्रांउड में श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन

जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आज यहां साईं दास स्कूल ग्रांउड में श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने इस नेक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रबंधकीय कमेटी को 2.50 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की।श्री संधवा ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है और जो भी इन पवित्र ग्रंथों की शरण लेता है, उसे जीवन में शांति और खुशी मिलती है।

उन्होंने सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा के लिए प्रसिद्ध कथावाचक जय किशोरी को आमंत्रित करके जालंधर की पवित्र भूमि पर इस भव्य आयोजन के लिए जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि गीता न केवल एक पवित्र ग्रंथ है बल्कि जीवन जीने का एक ढंग भी है। उन्होंने कहा कि जो लोग गीता की शिक्षाओं का पालन करते है, उनके जीवन के दुख दूर हो जाते है क्योंकि यह पवित्र ग्रंथ उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई को सहन करने का साहस और शक्ति देता है। इस मौके पर आप नेता दीपक बाली भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *