श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का मेला धूमधाम से मनाया

जालंधर, (संजय शर्मा )- हर वर्ष की तरह श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का मेला आज जालंधर शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मेले का आगाज गत दिन यानी कि 8 सितंबर से ही शुरू हो गया था, जो तीन दिन तक चलेगा। मेले की शुरुवात झंडा चढ़ाने और हवन यज्ञ के साथ हुई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़े लेकर बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बाबा सोढल मार्ग पर बच्चों के खिलौने और तरह-तरह के बर्तनों की दुकानें भी सजाई गई है।
आपको बता दें कि चड्ढा बिरादरी द्वारा वीरवार शाम को पहले झंडे की रस्म अदा की गई और आज सुबह करीब 10 बजे हवन करने के बाद मेले की शुरुआत हुई। इस मोके पर शीतल विज,विधायक जालंधर वेस्ट शीतल अंगुराल,जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, विजय सांपला, शाम लाल चड्ढा चेयरमैन,विपन चड्ढा प्रधान, संजय चड्ढा महासचिव, अतुल चड्ढा, नागेश चड्ढा, राजन शारदा, योगेश चड्ढा , ओम प्रकाश चड्ढा, रमन शर्मा, अरुण चड्ढा,रोबिन सांपला, प्रदीप खुल्लर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *