पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने गए दविंदर सिंह का सपना था कि वह पंजाब में रहकर सरकारी नौकरी करेंगे.दविंदर के परिजनों के मुताबिक़ 13 फरवरी को किसान आंदोलन के दौरान उनकी बाईं आंख पर गंभीर चोट लगने से उनकी एक आंख ख़राब हो गयी है.22 वर्षीय दविंदर सिंह के पिता मंजीत सिंह ने कहा कि उनके बेटे के चेहरे पर प्लास्टिक की गोली और आंसू गैस के गोले लगने से वो कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल हो गया था.इसके बाद दविंदर को पटियाला ज़िले के स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया फिर उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया.