वैक्सीन लगाने के लिए आपको 700 रुपये

नई दिल्ली, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि राज्य सरकारों को यह 400 रुपये की मिलेगी जबकि निजी अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपये चुकाने होंगे। अभी सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त में लग रही है जबकि निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 250 रुपये है। .यानी अगले महीने से प्राइवेट अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के लिए आपको 700 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त मिल सकती है क्योंकि अधिकतर राज्य सरकारों ने इसे मुफ्त लगाने का ऐलान किया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *