वेस्ट बंगाल के हुगली जिले के समलैंगिक पार्टनर संग रची खौफनाक साजिश

कोलकाता, वेस्ट बंगाल के हुगली जिले के कौननगर के सबसे बड़े मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर चंदन नगर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसके बारे में डीसीपी श्रीरामपुर अर्णब विश्वास ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में चली जांच के बाद मृतक श्रेयांशु शर्मा की मां और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है. मृतक अपनी मां और उसकी सहेली के समलैंगिक रिश्तों के बारे जान गया था. इसलिए उन्हें डर था कि वो कहीं इसका खुलासा न कर दे. इसलिए मां ने सहेली की मदद से अपने ही बेटे की खौफनाक हत्या कर दी.डीसीपी श्रीरामपुर अर्णब विश्वास ने बताया कि मृतक श्रेयांशु शर्मा की मां शांता शर्मा उर्फ गुड्डी और उसकी सहेली इशरत परवीन समलैंगिक हैं. इशरत कोलकाता के वाटगंज इलाके की रहने वाली है. शादी से पहले से दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ता था. इसके बारे में उनका मासूम बेटा जान गया था, जिसके बाद से काफी मानसिक तनाव में रह रहा था. इशरत और शांता को इस बात का डर सता जा रहा था कि बच्चा कहीं उन दोनों के मलैंगिक संबंधों के बारे में किसी से बता न दे. वरना समाज में बुराई होने लगेगी. इसलिए दोनों ने इस बच्चे को अपने रास्ते से हटाने के लिए सोची समझी साजिश के तहत उसका कत्ल कर दिया. जांच अधिकारी के तरफ से यह भी बताया गया कि दोनों महिलाओं के समलैंगिक संबंध की जानकारी उसके पति को भी थी. लेकिन वो लोक लाज के मारे इस बारे में किसी को बताता नहीं था. इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने साइंटिफिक तरीकों का इस्तेमाल किया. इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के मोबाइल टावर लोकेशन को खंगाला गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *