लालू यादव को बेल दिलाने को कपिल सिब्बल ने रखी ऐसी दलील, CBI के वकील चारो खाने हो गए चित

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। बहुचर्चित चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। यह मामला दुमका कोषागार से 3.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने शनिवार को सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता को जमानत दे दी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को दुमका, चाईबासा और देवघर कोषागार से करीब 1,000 करोड़ रुपये अवैध तरीके से निकालने के मामले में दोषी ठहराया गया है और रांची में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें पहले ही चाईबासा में दर्ज दो और देवघर में एक मामले में जमानत दे दी थी। दुमका कोषागार मामले में जमानत मिलने के बाद, उन्हें जल्द ही जेल से रिहा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *