ओडिशा के रेल हादसे ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस हादसे में 288 लोगों की जान चली गई और करीब 1100 यात्री घायल हुए. ऐसे में सभी लोग बस इस भीषण रेल एक्सीडेंट की वजह जानना चाहते हैं. हादसे को लेकर कई थ्योरी सामने आई हैं. ऐसे में एक चश्मदीद ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है.