राज्य को शहीदों के सपनों का पंजाब बनाएगें: स्थानीय निकाय मंत्री

नकोदर ( जालंधर), पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने गुरूवार को कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को शहीदों के सपनों का पंजाब बनाएगी साथ ही राज्य को विकास और तरक्की की नई ऊंचाईयो पर लेकर जाएगी।
शहीद करतार सिंह बब्बर के बुत पर श्रद्धा के फूल भेंट करने उपरांत कैबिनेट मंत्री ने 85वें शहीदी समागम में एकत्रित लोगों को संबोधन करते कहा कि शहीदों के महान बलिदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद करतार सिंह बब्बर का देश के लिए दिया बलिदान युवाओं को देश की सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने लोगों को देश के विकास के लिए शहीदों के विचारों को अपनाने का न्योता भी दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महान शहीदों के सपनों को साकार करना राज्य सरकार का फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को साफ़- सुथरा और पारदर्शी प्रशासन यकीनी बनाने का वचन दिया था, जिसको भ्रष्टाचार विरुद्ध लड़ाई लड़ कर पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व में ‘आप’ सरकार की प्राप्तियों के बारे में बताया, जिसमें 600 यूनिट मुफ़्त बिजली, एक विधायक- एक पैंशन, आम आदमी क्लीनिक, युवाओं को 30000 सरकारी नौकरियाँ और राज्य के लिए कई अन्य लोक समर्थकीय फ़ैसले शामिल है।
बाद में उनके गाँव में विकास कामों के लिए 5 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने चक्क- कलाँ से शंकर तक सड़क और गाँव की डिस्पैंसरी का नाम शहीद लछमण सिंह के नाम पर रखने का मामला भी सम्बन्धित विभागों के पास उठाने का भरोसा दिलाया।
इससे पहले नकोदर से विधायक इन्द्रजीत कौर मान ने शहीद करतार सिंह बब्बर को श्रद्धाँजलि भेंट की , उन्होंने कहा कि देश के लिए लड़ने वालों के दिए बलिदान से हम सभी आज़ाद फिजा में साँस ले रहे है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में हमारे शहीदों के बेमिसाल योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने गाँव के विकास कामों के लिए ग्रांट का ऐलान करने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *