मोदी सरनेम’ मामले में आज सूरत कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी? दो साल की सजा को देंगे चुनौती

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हाल ही में आपराधिक मानहानि के एक मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किया गया था. राहुल सोमवार (3 अप्रैल) को इस सजा के खिलाफ गुजरात के सूरत कोर्ट जा सकते हैं. यहां वह अपनी सजा के खिलाफ याचिका दायर करेंगे और कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे. उम्मीद की जा रही है कि गांधी अपनी याचिका में कोर्ट से ‘मोदी सरनेम’ मामले में उन्हें दोषी ठहराने वाले मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने के लिए कहेंगे. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी और 30 दिनों के लिए सजा को निलंबित कर दिया था, ताकि उन्हें हाई कोर्ट में अपील करने का समय मिल सके. बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की तरफ से उनकी कथित टिप्पणी के लिए एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें लिखा था “सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?”. इसके बाद चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 52 वर्षीय गांधी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *